फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 21 गांवों की 38,200 एकड़ सेमग्रस्त भूमि पर भी लहलहाएगी फसल

विज्ञापन
14-रोहतक बालंद के खेतों में की गई वर्टिकल ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लेते कृ​षि विभाग के अ​धिकार - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/सांपला। जिले के 21 गांवों की 38,200 एकड़ सेमग्रस्त भूमि पर भी फसल लहलहाएगी। इसके लिए प्रशासन इस जमीन को सेमग्रस्त बनने से बचाने और बरसाती पानी निकासी की कवायद शुरू कर दी है।
वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम के जरिए निचले इलाकों से पानी निकाल कर ड्रेन में डाला जाएगा। इस पर 41,68,59,006 रुपये खर्च होंगे। प्रशासन ने योजना के तहत बालंद में काम शुरू कर दिया है। शेष गांवों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में जिले के 21 गांव की करीब 38,200 एकड़ भूमि जलमग्न हो जाती है। झील का इलाका होने के कारण भूमिगत पानी भी ऊपर आ जाता है। इस कारण जमीन में लंबे समय तक पानी जमा रहता है। नतीजतन, किसान फसल की बिजाई नहीं कर पाते हैं।
प्रशासन ने 21 गांवों को तीन चरणों में बांटकर काम शुरू कर दिया है। कृषि विभाग पहले चरण में ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया कर रहा है। समचाना, मोरखेड़ी, मायना समेत कई गांवों के खेतों में सोलर ट्यूबवेल (सौर ऊर्जा से चलने वाले ट्यूबवेल) लगाए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अनुमान के मुताबिक, रोहतक, झज्जर, सोनीपत व जींद की एक लाख एकड़ भूमि सेमग्रस्त है।

90-100 फीट बोर करने के बाद निकाला जाएगा सेम का पानी
38,200 एकड़ सेमग्रस्त भूमि से पानी निकालने के लिए 464 सोलर ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इनकी गहराई 90 से 100 फीट होगी। ट्यूबवेल लगने के बाद उस पर करीब 5 से 10 एचपी की मोटर लगाकर पानी निकाला जाएगा। एक ट्यूबवेल पर करीब 15 हजार रुपये खर्च आएगा। कृषि विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद दो से तीन वर्षों में सेम की समस्या खत्म होने की संभावना है। इससे 38,200 एकड़ जमीन को तैयार कर खेती के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कृषि विभाग खेतों में जलभराव कम करने व उपजाऊ शक्ति बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। बालंद में काम शुरू कर दिया गया है। शेष गांवों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- संदीप, एसडीओ, कृषि विभाग

सेमग्रस्त भूमि से पानी की निकासी के लिए सोलर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। कई गांवों के खेतों में ट्यूबवेल लगाकर काम शुरू कर दिया गया है। इससे यह भूमि भी खेती के लिए इस्तेमाल हो सकेगी।
विज्ञापन


- सोमबीर ग्रेवाल, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विभाग

14-रोहतक बालंद के खेतों में की गई वर्टिकल ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लेते कृषि विभाग के अधिकार- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें