रोहतक। आंबेडकर कॉलोनी में पेयजल समस्या से लोग काफी समय से परेशान है। कॉलोनीवासी अमीचंद का कहना है कि सात साल से उपायुक्त कार्यालय और जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दे रहे लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
लघु सचिवालय में सोमवार को आंबेडकर कॉलोनी लोग पानी की शिकायत लेकर पहुंचे। अमीचंद ने बताया कि गली नंबर तीन में 2019 से नलों में नाममात्र पानी आता है। गर्मी में तो हालात और बदतर हो जाते हैं। 2019 तक सात बार लिखित में शिकायत दे चुके हैं। इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर ने बताया कि गली नंबर तीन के कई घरों में पानी की सप्लाई न के बराबर है।
कालोनीवासियों को मजबूरन प्राइवेट टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। एक टैंकर 800 से 1000 रुपये का पड़ता है। उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर में जाने के बाद कॉलोनीवासी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महेंद्र, अनिल, बबीता, सोनिया, सुनीता, पूनम अनीता व अन्य मौजूद रहे।