पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई 27 वर्षीय विकास की 27 जून को शादी होनी तय है। 20 जून को शाम चार बजे अचानक घर से लापता हो गया। साथ में केवल दो जोड़ी कपड़े ले गया है। भाई का कहना है कि घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे वह नाराज हो जाए।
रोहतक के डेयरी मोहल्ले का एक युवक शादी से एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गया है। परिजन सकते में हैं आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। क्योंकि वह खुद शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। इस संबंध में दूल्हे के भाई ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाई बोला, खुद शादी को लेकर उत्साहित था विकास
पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई 27 वर्षीय विकास की 27 जून को शादी होनी तय है। 20 जून को शाम चार बजे अचानक घर से लापता हो गया। साथ में केवल दो जोड़ी कपड़े ले गया है। भाई का कहना है कि घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे वह नाराज हो जाए। इतना ही नहीं, खुद शादी की तैयारियां कर रहा था। अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसके दाहिने हाथ पर काशी लिखा हुआ है।