शहर की नामी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने कोल्ड ड्रिंक में शराब का सेवन कर लिया। शराब का नशा चढ़ते ही वह यमला-पगला-दीवाना बन बैठी। उसने बुधवार शाम को हॉस्टल में हंगामा कर दिया। हॉस्टल की छात्राओं ने इसकी सूचना वार्डन का दी। वार्डन तुरंत हॉस्टल पहुंचीं और गंभीर हालत में छात्रा को लेकर पीजीआई के इमरजेंसी गईं। यहां डॉक्टरों ने छात्रा की हालात का प्राथमिक मुआयना कर केस को पुलिस जांच के लिए मार्क कर दिया। हालांकि छात्रा का उपचार संस्थान के मेडिकल विभाग में शुरू कर दिया गया।
सूत्रों की मानें तो शहर की एक नामी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने बुधवार को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब का सेवन कर लिया। शाम होते-होते जब शराब ने काम करना शुरू किया तो छात्रा ने हास्टल में हंगामा कर दिया। इसी के साथ छात्रा की तबियत भी बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची वार्डन छात्रा को लेकर पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में पहुंची।
यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को एक निजी कॉलेज की छात्रा भी नशे में धुत होकर उपचार के लिए आई थी। इससे पहले रेलवे स्टेशन के पास एक निजी कॉलेज की छात्रा जहरीला पदार्थ पीकर आई थी।