फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटती रही महिला, नहीं मिली हेल्पलाइन से मदद

Sat, 26 Dec 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की चारदीवारी के बीच शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद शुक्रवार को शिवाजी नगर थाने तक पहुंच गया। पति ने महिला को पीटा तो पीड़िता ने एमडीयू में पढ़ने वाली अपनी सहेली को बुला लिया। सहेली छात्र एकता मंच की छात्राओं के साथ कमला नगर पहुंची तो महिला के परिजनों की त्योरियां चढ़ गईं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने छात्राओं को कमरे में बंद करने की कोशिश भी की। इस पर छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यहां फोन उठाकर सलाह दी गई कि आप महिला हेल्थ लाइन पर फोन करें। जब छात्राओं ने महिला हेल्प लाइन पर फोन किया तो वहां फोन ही नहीं उठा।

थक-हारकर छात्राओं ने खुद ही मोर्चा संभाला और शिवाजी नगर में थाने में आकर शिकायत दी। हालांकि शाम होते-होते विवाद समझौते की राह पर चल पड़ा। देर शाम पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


मूलरूप से माडौदी निवासी युवती का विवाह करीब 12 वर्ष पहले कमला नगर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत भी की।

 हालांकि पंचायती तौर पर फैसले के बाद विवाद निपट गया। इसके बाद महिला ससुराल आ गई। महिला का आरोप है कि पति इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करता रहा, यौन प्रताड़ना भी देता रहा। शुक्रवार दोपहर को पति ने फिर महिला से मारपीट की। इस पर महिला ने एमडीयू में पढ़ने वाली अपनी सहेली को सूचना दे दी। सहेली छात्र एकता मंच की छात्राओं के साथ पीड़िता के घर पहुंच गई।

 छात्र एकता मंच की छात्राओं ने उसके ससुराल वालों से बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने छात्राओं के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को कमरे में बंद करने की भी कोशिश की। छात्राओं ने कंट्रोल रूम फ ोन कर इसकी सूचना दी, तो उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना देने की सलाह दी।
विज्ञापन


 आरोप है कि छात्राओं ने देर तक महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल की, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई।


लिखित में दोनों पक्षों ने शिकायत दी थी, बाद में लिखित में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
प्रमोद कुमार, पीएसआई, शिवाजी कॉलोनी थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें