फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात : महिला की हत्या, शव ड्रेन की पटरी पर मिला, पति और दो बच्चों की पहले हो चुकी मौत

Sun, 04 Apr 2021 01:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतक में झज्जर रोड स्थित गांव मायना में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। महिला का शव ड्रेन की पटरी पर मिला है। सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला बाला (50) गांव में अपने मकान में रहती थी। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटों की भी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस दौरान वह अपने मकान में अकेली ही रह रही थी। सुबह उसका शव ड्रेन की पटरी पर मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या की खबर सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ पटरी पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के मकान और मौके से सबूत जुटाए हैं। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें