फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बरात से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, दो प्रॉपर्टी डीलर की मौत, भालौठ गांव के रहने वाले हैं मृतक

Tue, 06 Jun 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

भालौठ से पीजीआई पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को गांव के युवक आशीष की बरात खरखौदा गई हुई थी। रात को करीब ढाई बजे दोनों कार से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव से पहले निजी स्कूल के पास पहुंचे तो आगे ट्रक चल रहा था, जिसके नीचे कार घुस गई।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में सोनीपत रोड पर भालौठ व आसन गांव के बीच बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर में भालौठ गांव के दो प्रॉपर्टी डीलर 32 वर्षीय दिनेश व 25 वर्षीय अमन की मौत हो गई। अमन की नवंबर माह में शादी होने थी। हादसे के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। आईएमटी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


खरखौदा से लौटते समत रात ढाई बजे हुआ सोनीपत रोड पर हादसा
भालौठ से पीजीआई पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को गांव के युवक आशीष की बरात खरखौदा गई हुई थी। रोहतक शहर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले अमन व दिनेश भी बरात में गए थे। रात को करीब ढाई बजे दोनों कार से वापस लौट रहे थे। जब वे गांव से पहले निजी स्कूल के पास पहुंचे तो आगे ट्रक चल रहा था, जिसके नीचे कार घुस गई।

मृतक अमन की नवंबर माह में होनी थी शादी 
राहगीरों ने किसी तरह कार से घायलों को निकाला और गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें