फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: छात्रा के अपहरण का आरोपी आया सामने, वायरल वीडियो में कहा-लड़की शादी करने को तैयार, पिता नहीं मान रहा

Mon, 19 Dec 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

तीन दिन पहले दिनदहाड़े जाट किशोरी कालेज के बाहर से लड़की का अपहरण कर लिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमान कालोनी निवासी अंशुल चहल व उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी अंशुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के जाट किशोरी कालेज अपहरण केस में जहां पुलिस मुख्य आरोपी अंशुल चहल को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है, दूसरी तरफ उसने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डाला है। वायरल वीडियो में आरोपी ने कहा है कि युवती शादी करने के लिए तैयार थी। उसका पिता नहीं माना। अब वह दबाव में है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर छापेमारी तेज कर दी है।

विज्ञापन


एक बंद कमरे में तैयार की गई वीडियो में युवक कह रहा है कि उसका नाम अंशुल चहल है। जाट किशोरी कालेज अपहरण केस उससे ही जुड़ा है। वह लड़की को पहले से जानता है। वह लड़की से शादी करना चाहता है। इसके लिए लड़की के पिता से उसके पिता व खुद मैंने बात की थी। लड़की के पिता ने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में वे कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। करनाल कोर्ट में भी पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस आ गई। ऐसे में वहां से कार से वापस पानीपत की तरफ भागे। पानीपत के पास दोस्त से कहासुनी हो गई। इस कारण वह कार से नीचे उतर गया। दोस्त लड़की को लेकर रोहतक आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

मामले के अनुसार तीन दिन पहले दिनदहाड़े जाट किशोरी कालेज के बाहर से लड़की का अपहरण कर लिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमान कालोनी निवासी अंशुल चहल व उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के पास से बरामद किया था। साथ ही दो आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


वायरल वीडियो मिली है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। - हरपाल सिंह, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें