फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था में चुनावी दंगल शुरू, सभी की छुट्टियां रद्द 

Fri, 26 May 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
वैश्य संस्था - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
वोटर लिस्ट पर अंतिम मोहर लगने के बाद वैश्य संस्था में चुनावी दंगल शुरू हो गया है। इस पर वीरवार को गहन मंथन के बाद चुनाव में लगने वाले स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी गई है। पांच बिल्डिंग में होने वाले इस चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस महकमे से 500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्कूल-कॉलेजों में पत्र भेजकर स्टाफ को हिदायत दे दी गई है कि वह चुनाव अधिकारी की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़ सकेंगे। 
विज्ञापन


 विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वाले वैश्य संस्था में 2 जुलाई को 105 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव होना है। इसमें करीब 16500 मतदाता होंगे। चुनाव के लिए वैश्य ब्वायज कॉलेज, वैश्य हाईस्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल, नर्सरी स्कूल और वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट की पांच बिल्डिंग निर्धारित की गई है। हर बिल्डिंग में 21-21 वार्डों के सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव की देखरेख के लिए पांच एआरओ और उनके ऊपर दो सीनियर एआरओ नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा एक एआरओ को कई लोगों का स्टाफ भी दिया गया है।

चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए हर बिल्डिंग में करीब 500 पुलिसकर्मी रहेंगे। संस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इतने अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता की तरफ से वीरवार को ही संस्था के सभी स्कूल-कॉलेजों को एक पत्र जारी किया। इसमें हिदायत दी गई कि 26 मई से 14 जुलाई तक (गवर्निंग बॉडी के चुनाव तक) कोई भी स्टाफ शहर नहीं छोड़ेगा। यदि किसी को बाहर जाना है तो चुनाव अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को लेकर ही शुक्रवार को ड्यूटी पर लगाए गए सभी लोगों की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन


14 जुलाई को होगा गवर्निंग बॉडी का चुनाव 
2 जुलाई को 105 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए 15 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। 2 जुलाई की रात तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को गवर्निंग बॉडी के चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 105 कॉलेजियम गवर्निंग बॉडी के पांच पदाधिकारी और 16 सदस्यों का चयन करेंगे। 

सरकारी छुट्टियां रहेंगी रद्द 
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 30 मई से 1 जुलाई तक स्कूल-कॉलेजों में सरकारी छुट्टी निर्धारित है। चुनाव के चलते सभी स्टाफ की करीब एक सप्ताह की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। सभी स्टाफ को 26 जून से स्कूल-कॉलेजों में लगातार आना होगा। जो भी स्टाफ सदस्य इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें