फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम में आठ साल की बच्ची से दूधिया के बेटे ने किया दुष्कर्म

Fri, 26 May 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
देहज उत्पीड़न का मामला
विज्ञापन
कस्बे में नाबालिग लड़कियां  कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाजा पिछले एक सप्ताह में हुई दुष्कर्म की दो घटनाओं से लगाया जा सकता है। पिछले सप्ताह सातवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि वीरवार सुबह उससे भी भयानक और दिल दहला देने वाला दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस बार तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दिन दहाडे़ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे में किराए के मकान में रह रहा दंपति अपनी आठ साल की बच्ची को घर छोड़कर दवाई लेेने के लिए अस्पताल गए थे। इसी दौरान दूधिया का लड़का जो 12वीं का छात्र है वह दूध लेकर आ गया। उसने घर के दरवाजे पर खेल रही लड़की को दूध लेने के लिए कहा तो लड़की ने घर पर कोई न होने की बात कहकर दूध लेने से मना कर दिया। दूध लेने से मना करने के बाद लड़के ने पानी पिलाने को कहा।

लड़की पानी लेने के लिए घर के अंदर चली गई। इसी दौरान लड़का भी उसके साथ घर में घूस गया और कमरे में जाते ही उसे दबोच कर दुष्कर्म कर फरार हो गया। लड़की के परिजन घर पहुंचे तो लड़की रोती मिली। परिजनों ने लड़की से रोने के बारे में पूछा तो उसने सारे मामले के बारे में परिजनों को अवगत करवाया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामनिवास और एएसआई मनीषा मौके पर पहुंचे और लड़की को परिजनों के साथ नागरिक अस्पताल लेकर गए और पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें बलात्कार होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल प्रभारी डॉक्टर सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच कर सबूत जुटाए। डॉक्टर सरोज दहिया ने बताया कि घटना स्थल से दुष्कर्म के सबूत लिए गए हैं। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

लड़की की मेडिकल जांच की गई है। जिसमें बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक बारहवीं का छात्र बताया है। पीड़िता और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रामनिवास, चौकी प्रभारी, महम।

पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

राकेश मलिक, थाना प्रभारी, महम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें