रोहतक पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के बेरी कस्बा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई 29 वर्षीय पवन अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोहतक अन्य दोस्त से मिलने आ रहा था। क्योंकि दोस्त की पत्नी बीमार चल रही है।
रोहतक के झज्जर रोड पर करौंथा गांव के नजदीक डिवाइडर कूदकर आई कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर में झज्जर कोर्ट के वकील पवन व पंकज की मौत हो गई। दोनों अपने दोस्त से मिलने रोहतक आ रहे थे। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बेरी से रोहतक दोस्त के घर आ रहे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के बेरी कस्बा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई 29 वर्षीय पवन अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोहतक अन्य दोस्त से मिलने आ रहा था। क्योंकि दोस्त की पत्नी बीमार चल रही है।
झज्जर रोड पर करौंथा के पास हुआ हादसा
जब वे करौंथा के पास पहुंचे तो रोहतक से झज्जर की तरफ जा रही कार डिवाइडर से कूदकर आई और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। कार की स्पीड ज्यादा थी। इसके चलते टक्कर में पवन व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया।