फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्मीकि जयंती पर पाड़ा मोहल्ले के दो पक्षों में मारपीट, आधी रात को हंगामा

Wed, 28 Oct 2015 02:52 AM IST
अमर उजाला रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के सुमित ने बताया कि वह शाम को मोहल्ले में ही एक बर्फ की दुकान पर अपने दोस्त सन्नी के साथ खड़ा था। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक अपने साथियों के आया।
विज्ञापन


सुमित का आरोप है कि युवक ने आते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जब मारपीट का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवकों ने फिर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद सुमित पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों ने क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचते ही युवक फरार हो गए। फिर सुमित और सनी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

एसआई प्रवीन कु मार ने बताया कि अभी तक झगड़े के कारणों के बारे में नहीं पता चल सका है। पुलिस मारपीट में घायल दोनों युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें