फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट पहुंची छेड़छाड़ की पीड़िता

Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
court - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में पुलिस के लापरवाह रवैये और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने कोर्ट की शरण ली। महिला ने पूर्व एसपी राकेश आर्य, सदर थाना और महिला थाना एसएचओ सहित आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में इस्तगासा दायर किया है। कोर्ट ने सदर थाना एसएचओ से 16 मार्च को केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर करके बताया कि 15 अक्तूबर-2016 को गांव के कुछ लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर छेड़खानी की। मारपीट के कारण महिला के हाथ और सिर पर चोट आई थी। बाद में पुलिस ने महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत ज्यादा खराब होने के कारण महिला को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती नहीं होने दिया। साथ ही आरोपी पक्ष का साथ दिया। जब महिला ने मामले की शिकायत तत्कालीन एसपी राकेश आर्य से की तो उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की। कई दिनों तक महिला पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटती रही। इसके बाद महिला ने तत्कालीन एसपी, सदर थाना एसएचओ, महिला थाना एसएचओ सहित केस से जुड़े अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ इस्तगासा दायर किया। महिला के वकील वजीर सिंह ने बताया कि इस्तगासे पर कोर्ट ने सदर थाना एसएचओ से 16 मार्च को केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें