फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में जाकर दंपति ने निगल जहर, मौत

Thu, 03 Nov 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पति-पत्नी ने दोपहर को खेतों में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निंदाणा में एक दंपति ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी। पति-पत्नी ने दोपहर को खेतों में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। देर शाम भिवानी के एक अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपति घरेलू कलह की वजह से काफी दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  
विज्ञापन


निन्दाणा गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक दंपति ने अपने खेतों में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें खेत में तड़पता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग महम के अस्पताल ले गये। हालत गंभीर देखते हुए दोनों को भिवानी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां पर डाक्टरों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन रात में दोनों की मौत हो गई। अस्पताल से मामले की जानकारी भिवानी पुलिस को दी गई। भिवानी पुलिस ने महम पुलिस को सूचना भिजवा दी। शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें