सोनीपत एसटीएफ ने रोहतक के भैणी सुरजन के युवक को जांच में शामिल किया तो कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। रंगदारी केस में पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट दे दी।
एसटीएफ सोनीपत के एसआई रामनिवास ने बताया कि फरवरी 2023 में गोहाना की हुकमचंद मंडी निवासी सुमित ने गोहाना सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग (जल विभाग) में ठेकेदार हैं। उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह गोल्डी बराड़ का आदमी है। इसके बाद उसने कहा कि एक करोड़ रुपये भिजवा दे।
सुमित ने बताया कि जब उसने कहा कि वह गरीब आदमी है, एक करोड़ रुपये कहां से भिजवाऊं। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि मैं सब कुछ जानता हूं, तू क्या है। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। जिसमें लिखा था तैयार हो जा इतनी गोली मारेंगे बात समझ नहीं आएगी।
पता कर लिया होगा हमारे बारे में। सुमित ने पुलिस को बताया कि उनके पास कॉल 12 अंक के मोबाइल नंबर से आई है। ऐसे में अंदेशा है कि विदेशी नंबर से कॉल की गई है। एसटीएफ सोनीपत ने भैणी सुरजन निवासी अमित उर्फ बागी को केस में नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन जांच के बाद उसे क्लीनचिट दे दी। हालांकि उससे अवैध हथियार जरूर बरामद हुआ है।
गोहाना के ठेकेदार से एक करोड़ की रंगदारी मामले के मामले में नोटिस देकर भैणी सुरजन निवासी अमित उर्फ बागी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में उसकी रंगदारी केस में केस में कोई भूमिका नहीं मिली। उसने इतना बताया कि उसके पास एक देसी पिस्तौल है, जो गांव में झाड़ियों के अंदर छुपा रखा है। इसके चलते पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
-एसआई रामनिवास, एसटीएफ सोनीपत