शहर में एक विवाहिता के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रिया पुत्री राममेहर ने शिकायत दी है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया।
पुलिस ने प्रिया की शिकायत पर अपहरण की कोशिश का मामला दर्ज किया है। जिसमें अंग्रेज, भीम सिंह, अर्जुन, ममता, ननद मीना, कोमल, बाला, सोनू और बिंटू को नामजद किया गया है। प्रिया का विवाह 25 जून 2014 को हुआ था। इधर, एक अन्य मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
सांघी निवासी सतेंद्र पुत्र हुकुम सिंह ने गांव के ही हरिओम पर आरोप लगाया कि उसने उसकी पत्नी मीना का अपहरण किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।