रोहतक में रेलवे लाइन के साथ लगते नाले में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। शिवाजी कॉलोनी व आईएमटी थाने की पुलिस मौक पर पहुंची। तय हुआ कि एरिया आईएमटी थाने में आता है। इसके बाद आईएमटी थाना पुलिस ने खोपड़ी व दूसरी हड्डी कब्जे में ली।
रोहतक की ओमेक्स सिटी के नजदीक रेलवे लाइन के साथ लगते नाले में शुक्रवार सुबह एक कंकाल मिला है। खोपड़ी नाले के अंदर तैर रही थी, जबकि बाकी हड्डी खेत में पड़ी थी। शव महिला का है या पुरुष का, यह तो एफएसएल जांच के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
नक्शा देखकर तय हुआ कि आईएमटी थाना पुलिस करेगी जांच
शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस का सूचना मिली कि ओमेक्स सिटी के नजदीक रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक खोपड़ी तैयार रही है। पानी के अंदर हड्डी हैं। किसी ने हत्या करके शव नाले में फेंका है या डूबने से मौत हुई है। झाड़ियां व सुनसान एरिया होने के कारण किसी का ध्यान यहां तक गया। सुबह घूमने गए एक युवक की नजर पानी के ऊपर तैर रही खोपड़ी पर पड़ी।
एफएसएल जांच के बाद ही होगा खुलासा, शव महिला या पुरुष का
मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। शिवाजी कॉलोनी व आईएमटी थाने की पुलिस मौक पर पहुंची। तय हुआ कि एरिया आईएमटी थाने में आता है। इसके बाद आईएमटी थाना पुलिस ने खोपड़ी व दूसरी हड्डी कब्जे में ली। आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर का कहना है कि एफएसएल जांच के बाद पता लग सकेगा कि शव महिला का है या पुरुष का।
विज्ञापन
टुकड़ों में मिली हड्डी, कुत्तों ने भी नोंच हुआ
पुलिस को मौक पर टुकड़ों में शव मिला है। खोपड़ी कहीं तैर रही थी तो हड्डी व बाकी कंकाल कन्हेली गांव के खेत में मिला। पुलिस ने खोपड़ी व हड्डियां एकत्रित करके पीजीआई भेज दी है।