फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी को मंत्री की कोठी में मिला उपद्रवी का मोबाइल

Wed, 02 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी और उनके परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाने की साजिश की जांच शुरू हो गई है। हिसार डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मंगलवार को वित्तमंत्री की सेक्टर 14 स्थित कोठी पर जाकर सबूत जुटाए। यहां से एसआईटी को एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह मोबाइल उपद्रवी का हो सकता है। इसके सिम की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस सिम की आईडी भी निकलवाएगी ताकि खरीदार के बारे में पता चल सके। परिवार के सदस्यों ने ही पुलिस को यह मोबाइल सौंपा है।
टीम ने आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। साथ ही घटना के समय मौके  पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जांच पड़ताल से पहले मीटिंग जिलेभर में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले की जांच के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। एसपी शशांक आनंद ने मंगलवार को सभी टीमों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी।
उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी एसआईटी ने वित्तमंत्री के घर में तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट करने वाले उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एफआईआर में नामजद किए गए कुछ लोग मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
बता दें कि अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने वित्तमंत्री की कोठी और उनके परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाने की साजिश में 40 लोगों को नामजद किया था। 
वित्तमंत्री की दोनों कोठियों से सबूत जुटाए गए हैं। यहां से एक मोबाइल बरामद किया गया है। इसके अलावा अन्य सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा, एसआईटी प्रभारी
ये है मामला19 फरवरी को दोपहर उपद्रवियों की भीड़ सेक्टर-14 स्थित वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में घुस गई थी। उपद्रवियों ने घर में खड़ी आठ लग्जरी कारों, छह दोपहिया वाहन, दो जीप और एक अन्य वाहन को आग के हवाले कर दिया था।
घर में भी आग लगा दी गई। कैप्टन के परिवार के नौ सदस्य घर में ही मौजूद थे, उन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका था। 20 फरवरी को उपद्रवियों ने दोबारा घर में आग लगाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें