फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत विहार में छापेमारी, वेश्यावृत्ति के आरोप में एएनएम गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पांच दिन पहले पुलिस ने महिला के पति को था दबोचा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सोमवार को बसंत विहार स्थित एक मकान में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में एक एएनएम को गिरफ्तार किया है। पांच दिन पहले पुलिस ने आरोपी महिला के पति को भी गिरफ्तार किया था। उस समय महिला फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। यहां उसकी जमानत मंजूर हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक काफी समय से पुलिस के पास बसंत विहार में वेश्यावृत्ति करवाने की शिकायतें आ रही थीं। शिकायतकर्ताओं ने एक महिला पर वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने का आरोप लगाया था। महिला एक अस्पताल में एएनएम है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पांच दिन पहले मकान पर छापेमारी की। पुलिस के आने की सूचना पर एक युवक और युवती मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मकान मालिक से मामले में पूछताछ की तो वह पुलिस से ही उलझ गया। पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी की सूचना एसएचओ रमेश कुमार को मिली तो वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि महिला ने अपने मकान में करीब पंद्रह कमरे बना रखे हैं। इन्हीं कमरों में वेश्यावृत्ति करवाती है।

झूठे केस में फंसा रही पुलिस : आरोपी पक्ष

आरोपी पक्ष का कहना है कि पुलिस पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा रही है। पुलिस ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सारी कार्रवाई गलत तरीके से की है। आरोपी महिला के परिजनों ने बताया कि मकान में बने कमरों को किराये पर दिया जाता है। कुछ पड़ोसी रंजिशन पुलिस को गलत शिकायतें करते हैं। वे मामले की शिकायत एसपी से करेंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिजन सोमवार को भी एसपी से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन


पांच दिन पहले भी पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। उस समय एएनएम के पति ने पुलिस से बदसलूकी की थी। महिला उस समय फरार हो गई थी। अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, एसएचओ अर्बन एस्टेट थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें