फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: फर्जी बैंक मैसेज भेजकर लोगों से कर रहे ठगी, दिन-प्रतिदिन बढ़ रही घटनाएं

Wed, 10 Jul 2024 05:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

तीन दिन में छह लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Cyber Frauds - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी बैंक मैसेज भेजकर धोखाधड़ी घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। यदि आपके पास कोई ऐसा मैसेज आए तो जरा सावधान हो जाए। चूंकि मोबाइल पर आनन-फानन फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठग अपनी मजबूरी दिखाकर तत्काल पैसे ट्रांसफर कराकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


केस एक: फर्जी मैसेज भेजकर 10 हजार की ठगी
अर्बन स्टेट थानाक्षेत्र के सेक्टर-चार निवासी एक युवक के साथ 10 हजार रुपये की ठगी हो गई। साइबर ठग ने पापा का दोस्त बताकर दो हजार रुपये डालने के लिए कहा था और फर्जी मैसेज 20 हजार रुपये का भेज दिया। जिसके बाद पैसे वापस मांगे तो युवक से 10 हजार ठगी हो गई।
 
केस दो : युवक से पांच हजार की ठगी
शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने एक विरेंद्र के साथ पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को उनके जानकार बन कर कॉल किया और कहा कि उसे 10 हजार रुपये का फर्जी मैसेज भेज दिया। पहली बार में पांच हजार भेजे तो ठगी का शिकार हो गए।
विज्ञापन


केस तीन : युवक से 5100 रुपये ठगे
बहुअकबरपुर थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने सुनील कुमार से 51,00 रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिचित बनकर 5100 रुपये का मैसेज भेजा और अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

केस चार : फर्जी मैसेज भेजकर 72 हजार रुपये की ठगी
थाना सिविल लाइन में प्रेमनगर निवासी एक महिला से 72 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि गलती से उन्होंने अधिक पैसे भेज दिए हैं। जिसके बाद 72 हजार रुपये की ठगी हो गई।
 
केस पांच : 15 हजार रुपये की ठगी
रोहतक सिटी थानाक्षेत्र में एक युवक से 15 हजार की ठगी हुई है। पीड़ित का कहना है कि जबकि आरोपी ने डेढ़ लाख का मैसेज भेजा था, लेकिन खाते में उस समय 15 हजार रुपये ही थे। जिस कारण उनकी ओर से केवल इतने ही रुपये भेजे जा सके।
विज्ञापन

 
क्या करें : सबसे पहले मैसेज चेक करेंगे कि बैंक से आया
आनन-फानन किसी भी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें
किसी के कहने पर अचानक पैसे ट्रांसफर करने से बचें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें