फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पंचायत करनी छोड़ दे, पूरे परिवार को खो देगा..., खिड़वाली गांव के नरेश के पास फोन पर आई धमकी

Sat, 04 Nov 2023 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

खिड़वाली गांव निवासी नरेश को फोन पर धमकी दी गई है। परिवार दहशत में है। सामने वाले ने खुद को ढीला आहुलाना बताया। 2022 में नरेश के पिता और चाचा की हत्या हो चुकी है, सदर थाने में धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के खिड़वाली गांव के युवक को धमकी मिली है कि वह पंचायत करनी छोड़ दे, नहीं तो पूरे परिवार को खो देगा। पीड़ित के पिता व चाचा की साल 2022 में हत्या हो चुकी है। कॉल करने वाले ने कहा कि वह ढीला आहुलाना-मदीना से बोल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी नरेश ने शिकायत दी है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजकर 19 मिनट पर उसके पास कॉल आई। दूसरी तरफ से बोले युवक ने कहा कि वह ढीला आहुलाना-मदीना से बोल रहा है। गांव में पंचायत करनी छोड़ दे। नहीं तो पूरे परिवार को खो देगा। पीड़ित का कहना है कि उसके पास आॅडियो रिकार्ड भी है। इसके बाद युवक लाइन से चला गया।

जो युवक लाइन पर था, उसे पूछा तो उसने कहा कि फोन पर जेल के अंदर से फोन आया था, जिसको उसने लाइन पर ले रहा था। धमकी के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि फरवरी 2022 में उसके चाचा पप्पू उर्फ रोहतास की गोली मारकर हत्या की गई थी। जबकि सितंबर 2022 में उसके पिता ओमप्रकाश का शव खेत में मिला था, जिनकी चोटें मारकर हत्या की गई थी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें