फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: खनन विभाग का गार्ड 15 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, बुलडोजर-डंपर छोड़ने की एवज में मांग रहा था पैसे

Fri, 22 Sep 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

गांव दूबलधन निवासी संदीप की शिकायत पर कार्रवाई  हुई है। विजिलेंस ने जिला खनन अधिकारी के कार्यालय में दबिश देकर दबोचा है। बुलडोजर व डंपर छोड़ने की एवज में पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस की गिरफ्त में खनन विभाग का गार्ड (बीच में)। - फोटो : विजिलेंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में विजिलेंस ने खनन अधिकारी के कार्यालय में दबिश देकर विभाग के गार्ड अभिमन्यु को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस सुमित कुमार ने बताया कि झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी संदीप ने बताया कि उसने दो साल पहले लडरावण गांव स्थित राणा ईंट भट्ठे को लीज पर लिया था। लोकेश उर्फ राहुल उसके पास मुंशी का कार्य करता है।

29 जुलाई को खनन विभाग रोहतक की टीम ने बुलडोजर और डंपर को जब्त किया था। साथ ही बेरी थाने में दोनों वाहनों को बंद करवा दिया। 21 सितंबर को उन्होंने खनन विभाग के चंडीगढ़ मुख्यालय से बुलडोजर और डंपर को छुड़वाने के आदेश जारी करवा लिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को वे खनन विभाग के रोहतक कार्यालय में पहुंचे, जहां वाहनों को छोड़ने की एवज में कार्यालय के कर्मचारी अभिमन्यु ने 20 हजार की रिश्वत मांगी। उसने अभिमन्यु को 5 हजार रुपये दे दिए। बाकी 15 हजार रुपये देने बाकी हैं। इसके अलावा मिट्टी उठाने की अनुमति खत्म हो चुकी है। उसे दोबारा देने की एवज में पांच हजार और मांगे गए हैं।

अब अभिमन्यु उसके मुंशी लोकेश उर्फ राहुल से रिश्वत लेगा। रिश्वत की राशि के लेनदेन की बात उन्होंने अभिमन्यु से आमने-सामने की। पूरी बातचीत को रिकाॅर्ड किया गया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मौके पर दबिश दी और आरोपी खनन विभाग के गार्ड अभिमन्यु निवासी गांव रुड़की को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें