फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी, नहीं देने पर 52 हजार लूटकर नाले में फेंका

Thu, 14 Jul 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इस्माइला गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी का मंगलवार शाम मेडिकल मोड़ से अपहरण कर लिया गया। वह अपनी कार से पीजीआई जा रहे थे। पीजीआई में उनके पिता भर्ती थे। बदमाश उन्हें काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती के रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने उनसे 52 हजार रुपये लूटकर सोनीपत के महरा गांव के पास हाथ बांधकर नाले में फेंक दिया। किसी तरह वह हाथ खोलकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस दिनभर की जांच के बाद मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


इस्माइला गांव के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रविंद्र सिंह के पिता मुनीम सिंह शुगर के मरीज हैं। वह पीजीआई में भर्ती थे। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पिता के आपरेशन के लिए 52 हजार रुपये लेकर मंगलवार शाम कार से पीजीआई जा रहे थे। मेडिकल मोड़ पर जूस वाले की दुकान के सामने खड़े थे तभी तीन लोग आकर उनकी कार में जबरन बैठ गये। उनमें से एक ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें पीछे की सीट पर डालकर कार लेकर चले गये। कार को कई घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान अपहर्ताओं ने उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वह दस लाख रुपये नहीं दे सके तो उसे लेकर सोनीपत जिले के महरा गांव के पास नाले पर पहुंचे। जहां 52 हजार रुपये लूट लिए और हाथ बांधकर नाले में फेंक दिया। वहां से किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस मामले में बुधवार को दिनभर छानबीन करती रही। डीएसपी भी जांच करने के लिए मेडिकल मोड़ पहुंचे। लेकिन वहां किसी ने पुलिस को ऐसी घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। इस कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

रिटायर्ड फौजी ने जिस जगह से अपना अपहरण होने की बात कही है, वहां के दुकानदारों से बातचीत की गई तो किसी ने भी इस तरह की घटना होने की बात नहीं बताई। इसके बाद पीजीआई में पड़ताल की गई तो मालूम चला कि पूर्व फौजी के पिता को बुधवार को छुट्टी मिल चुकी थी। डाक्टर से बातचीत की गई तो मालूम चला कि उनके पिता का कोई आपरेशन नहीं होना था। इस तरह की बातें सामने आने की वजह से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजबीर सिंह, एसआई जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें