फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर जिले भर में चार फ्लैग मार्च

Wed, 01 Jun 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
फ्लैग मार्च - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच जून से जाट आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गए हैं, ताकि हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर ही फैसला लिया जा सके। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को दूसरे दिन जिला पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलोें के सहयोग जिले भर में चार फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान ग्रामीणों और शहरवासियों से शांति और जिला प्रशासन से सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलोें के साथ पुलिस ने शहर थानाक्षेत्र, सदर थानाक्षेत्र और कलानौर के थानाक्षेत्र सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला। सदर थाना क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था डीएसपी बीर सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इनके साथ आरएएफ के डिप्टी कमांडेट एसके नंदा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, और थाना प्रभारी विजय मौजूद रहे। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से गोहाना अड्डा, सुखपुरा चौक, चमारियां, खिडवाली, सांघी, घिलोड, जसिया, कानही, रिठाल, धामड, भैयापुर, लाढौत, मकडौली कलां, मकडौली खुर्द, सैक्टर-6, नया बस अड्डा, शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।

 दूसरा फ्लैग मार्च डीएसपी डॉ. रविन्द्र के नेतृत्व में शहर और कलानौर में निकाला गया। इनके साथ आरएएफ कंपनी के सहायक कमांडेंट विनय कु मार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव ढिल्लो और थाना कलानौर प्रभारी राजेश कु मार मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से होकर शांतमई चौक, झज्जर रोड, काठमंडी, झज्जर चुंगी, सुनारियां चौक, सनारियां, गरनावठी, ककराना, सुंडाना, गढ़ी बल्म, जिंदरान, गुढ़ान, कलानौर, बसाना, लाहली, बनियाना, शुगर मिल भाली, डोभ, भिवानी रोड, आईडीसी चौक, हिसार बाईपास, पुराना बस अड्डा, भिवानी स्टैंड, गोहाना अड्डा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।
विज्ञापन


 तीसरा फ्लैग मार्च एएसपी हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में शहर थाना, पीजीआईएमएस और थाना शिवाजी कालोनी क्षेत्र में निकाला गया। इसमें थाना पीजीआई प्रभारी कु लदीप व शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च दिल्ली बाईपास से एमडीयू, पीजीआई, मेडिकल मोड़, अशोका मोड़, झज्जर चुंगी, सुनारियां चौक, भिवानी चुंगी, भिवानी रोड, पुराना बस अड्डा, शांतमई चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।
चौथा फ्लैग मार्च विवेक चौधरी के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन व थाना अर्बन एस्टेट के इलाके में निकाला गया है। इसमें प्रभारी थाना सिविल लाइन प्रभारी रमेश कुमार, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट सतेंद्र कुमार मौजूद थे। यह फ्लैग मार्च थाना अर्बन एस्टेट से चलकर गांव बोहर, तिलियार झील, दिल्ली बाईपास चौक, मेडिकल मोड़, सुभाष चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें