फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने उधार दिये रुपये मांगे तो ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, 11 हजार वोल्ट की लाइन ने फेंका

Sat, 26 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विधायक आनंद सिंह दांगी के घर के पास आत्महत्या के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था कैलाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जुआ खेलने के लिए उधार मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। उधार देने वालों से अपना पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक राम गोपाल कालोनी स्थित कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी के आवास के नजदीक एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ा तो 11 हजार वोल्ट की लाइन ने उसे करंट मार दिया। करंट की चपेट में आने से युवक ट्रांसफार्मर से सड़क पर आकर गिरा। आसपास के लोगों ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलरूप से यूपी हमीरपुर जिला स्थित गांव गुलरौला निवासी कैलाश पत्थर घिसाई का काम करता है। फिलहाल वह राम गोपाल कालोनी में किराये के मकान मेें रहता है। दोपहर करीब दो बजे युवक दिल्ली रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर के पास खड़ा था। अचानक वह ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा तो 11 हजार वोल्ट की लाइन में दौड़ रहे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में आने से युवक सड़क पर जा गिरा। कुछ ही देर में कैलाश बेसुध हो गया। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे पीजीआई लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश को होश आया। लोगों ने मामले की जानकारी अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन यहां पर उसे कोई नहीं मिला। बाद में पुलिस कैलाश के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची।

जुआ खेलने को उधार लिये थे लाखोें, इसलिए फंसा
 
युवक के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची पुलिस को युवक ने पहले तो गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में उसने सारी कहानी बताई। युवक ने बताया कि उसने काफी समय पहले जुआ खेलने के लिए कई लोगों से रुपये उधार लिए थे। कुछ लोगों के रुपये तो वापस कर दिए मगर अधिकतर लोगों को रुपये नहीं दे सका। इसके बाद लोगों ने कैलाश से रुपये मांगने शुरू कर दिए। लोग रोज उसके घर पर आकर उधार मांगने लगे। इससे वह परेशान रहने लगा। उधार मांगने वालों से परेशान होकर वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। पुलिस को दिए बयान में युवक ने आत्महत्या के प्रयास की बात को नकार दिया। वह खुद को मानसिक रूप से परेशान बता रहा है।
विज्ञापन


बयानों में युवक ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है। ट्रांसफार्मर पर चढ़ने और उससे करंट लगने की घटना के बारे में युवक ने कहा कि उसे कुछ पता ही नहीं चला। उसे उधार के रुपये वापस देने थे। इस कारण वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

 सुंदर सिंह, हैड कांस्टेबल, अर्बन एस्टेट थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें