फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली गवाही साहब के खिलाफ ही होनी थी, इसलिए दी थी धमकी

Sat, 26 Nov 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
आरोपी ने रंगदारी की रकम जमा करने के लिए पर्ची में दी थी अपने ही बैंक खाते की डिटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीआईए 2 ने पालिका बाजार में व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारने के छह महीने बाद फिर से उसे जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में किलोई निवासी साहब सिंह उर्फ साहबला को गिरफ्तार किया है। मामले में खुलासा हुआ है कि कोर्ट में पहली गवाही आरोपी साहब के खिलाफ ही होनी थी। इस कारण आरोपी ने व्यापारी को धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।  
विज्ञापन


सीआईए 2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने रंगदारी की रकम जमा करने के लिए व्यापारी को अपने ही बैंक खाते की डिटेल दी थी। जो पर्ची आरोपी ने व्यापारी को दी थी उस पर साहब सिंह के बैंक खाते की ही डिटेल लिखी थी। सीआईए 2 के एएसआई अनेश कुमार ने छापेमारी करते हुए आरोपी को किलोई अड्डा भालौठ से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपी ने व्यापारी कृष्णलाल को धमकी देने व रंगदारी मांगने की बात कबूल की है। पुलिस मौके से मिली सीसीटीवी फु टेज के जरिये आरोपी तक पहुंची।
 
दो महीने पहले जमानत पर आया था बाहर

 जांच में सामने आया है कि आरोपी साहब सिंह के खिलाफ पहले भी अवैध रुप से हथियार रखने का एक मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज है। आरोपी दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल के अंदर उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी दीपक उर्फ काला किलोई से हुई थी। सीआईए 2 ने व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में काला के अलावा साहब सिंह को भी गिरफ्तार किया था। गोलीकांड में काला के साथ केस में शामिल होने के चलते दोनों ने प्लानिंग के तहत व्यापारी पर समझौते का दबाव बनाने के लिए धमकी दी थी। पुलिस मामले में साहब सिंह के दोस्त की भी पहचान कर चुकी है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। आरोपी का नाम जोनी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये था मामला

तेज कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल खट्टर की पालिका बाजार में वाशिंग मशीन और फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान है। 6 मई 2016 को सुबह के समय दुकान पर अकेले थे। उसी समय किलोई गांव का काला ने दुकान पर पहुंचकर उन्हें गोली मार दी। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और वह इस समय जेल में बंद है। कृष्ण लाल खट्टर ने बताया कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है और 9 नवंबर को कोर्ट से अगली तारीख 9 दिसंबर तय हुई थी। मंगलवार 22 नवंबर की सुबह लगभग 11:30 बजे उनकी दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनको काला किलोई ने भेजा है। अगर मुकदमे में समझौता नहीं किया तो उसकी और परिवार की हत्या कर दी जाएगी। अगले दिन सुबह व्यापारी फिर दुकान गया। दुकान के सामने मंदिर में माथा टेकते समय धमकी देने वाले दो युवकों में से एक वहां आ गया। उसने कृष्ण लाल खट्टर को एक पर्ची दी, जिसमें साहब सिंह का नाम लिखा हुआ था और उसका ही अकाउंट नंबर लिखा था। उस अकाउंट में पांच लाख रुपये डलवाने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें