फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लुटेरों से भिड़ा पूर्व फौजी, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

Fri, 22 Jul 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को झज्जर रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी के साथ लूटपाट की। लेकिन पूर्व फौजी हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों से भिड़ गए। करीब पांच मिनट तक हाथापाई के बाद भी जब पूर्व फौजी बदमाशों के काबू में नहीं आये तो आरोपी मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पीड़ित अपने पैसे नहीं बचा सका। सदर थाना पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल गांव डीघल निवासी सिलकराम सेना से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस को दी शिकायत में सिलकराम ने बताया कि उनका झज्जर रोड स्थित पीएनबी बैंक में खाता है। उन्होंने सुबह बैंक से 40 हजार रुपये निकालवाए। पैसे निकलवाकर वे झज्जर रोड पर पैदल जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर पीछे से तीन बाइक पर सवार पांच युवक आये। आरोपियों ने सिलकराम के हाथ से बैग लूटने का प्रयास किया। इस पर पूर्व फौजी ने एक आरोपी की गर्दन दबोच ली। फिर अचानक सभी आरोपी उन पर झपट पड़े। फिर भी फौजी ने बैग नहीं छोड़ा। इसके बाद एक आरोपी ने फौजी के सिर पर वार कर दिया। सिर पर वार से बैग पीड़ित के हाथ से छूट गया। इस पर भी सिलकराम ने बाइक पर बैठने वाले एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो बाइकों पर आरोपी बैग लेकर लूटकर फरार हो गये। फौजी के हिम्मत न हारने के बाद आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर ही फरार होे गया। पुलिस ने बाइक के नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है।

पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट

इसी तरह एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर लूटपाट की। आरोपी सेल्समैन को गोली मारने की धमकी देकर रुपये लूटकर फरार हो गये। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट एसएचओ सतेंद्र ने बताया कि रेलवे रोड निवासी नीरज जैन का मस्तनाथ विवि से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप है। यह पैट्रोल पंप देर रात तक खुला रहता है। बुधवार की देर रात करीब एक बजे पंप पर सेल्समैन राणा मलिक और दीपक कार्यरत थे। पंप से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश रात 1 बजकर 10 मिनट पर पंप पर आये। पहले तो आरोपियों ने तेल डलवाने की बात कही। जैसे ही राणा मलिक तेल डालने को आगे बढ़ा तो एक आरोपी ने उस पर पिस्तौल तान दी। जब दूसरा कर्मचारी राणा के बचाव में आया तो दोनों आरोपियों ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। एक आरोपी ने सेल्समैन की जेब से 15 से 20 हजार रुपये लूट लिये। फिर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। सीसीटीवी फु टेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें