फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Thu, 07 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पति गया था गौशाला, भिवानी के चांग गांव के दो आरोपियों पर केस दर्ज - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
महम के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी भिवानी के चांग गांव से रात को ही आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर चांग निवासी कालू और बिंदर पर दुष्कर्म, साजिश में शामिल होने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक गौशाला में काम करता है। वह 3 जुलाई की रात को घर पर अकेली थी। रात करीब 12 बजे भिवानी के चांग गांव निवासी कालू और अपने दोस्त बिंदर के साथ घर में घुस आया। इसके बाद दोनों ने महिला को दबोच उससे दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने वारदात की जानकारी अपने पति को दी। जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि वारदात में शामिल बिंदर के मामा गांव में ही रहते हैं। जबकि आरोपी कालू उसके साथ आया था। दोनों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें