फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस खोजती रही, आरोपी दुष्कर्म करता रहा

Fri, 15 Jan 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
समचाना से अपह्रत जिस लड़की को पुलिस खोज रही थी, उसे दिल्ली में बंधक बनाकर आरोपी एक माह तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी बृहस्पतिवार शाम को पीड़िता को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गया। बेसुध हालत में घर पहुंची नाबालिग ने परिजनों से अपनी पीड़ा बयां की। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंची और पीड़िता को थाने ले आई।
विज्ञापन



यहां रातभर परिजनों को पीड़िता से मिलने नहीं दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाकर उसे महिला आश्रम में भेज दिया है। मामले की जांच डीएसपी अमित दहिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही थी।


दरअसल, 10 दिसंबर को समचाना निवासी 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर सांपला पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस एक माह बाद भी न तो आरोपी का पता लगा पाई और न लड़की का। पीड़िता बेसुध हालत में बृहस्पतिवार शाम को अचानक घर आ पहुंची।
विज्ञापन



होश आने पर उसने बताया कि पांच-छह युवक उसे दिल्ली के शाहदरा से एक गाड़ी में लाए और गांव के बाहर सड़क पर फेंककर चले गए। इन्हीं आरोपियों में मुख्य आरोपी भी शामिल था। कुछ ही देर में पुलिस पीड़िता के घर पहुंच गई और उसे थाने ले आई। पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं।


बार-बार बयान बदल रही पीड़ित

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे दिल्ली ले जाकर जबरन नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब एक माह तक चलता रहा। हालांकि, बाद में बताया कि आरोपी युवक को वह पिछले लंबे समय से जानती है, दोनों के बीच पहले बात भी हुई है। वह आरोपी के साथ दिल्ली के शाहदरा में रही। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हर हाल में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


तीन दिन गांव में रही बंधक

पुलिस के उदासीन रवैये का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने पीड़िता को गांव से अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहे। इसके बाद आरोपी उसे नशीला पदार्थ देकर दिल्ली ले गए।
विज्ञापन



नहीं मिलने दिया बेटी से

करीब एक महीने तक अपनों की आंखों से दूर रही पीड़िता के परिजन रात भर थाने में बेटी से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें