फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने किया दुष्कर्म, पति-सास ने बच्चा छीन घर से निकाला

Wed, 23 Sep 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति और सास ने भी देवर का साथ दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर बच्चे छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। अब पीड़ित महिला बच्चे वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है। महिला ने मंगलवार को आईजी कार्यालय में शिकायत की। 
विज्ञापन


   मूलरूप से हापुड़ के बझेड़ा कलां निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह ढाई साल पहले झज्जर के तलाव गांव निवासी फुरकान से हुआ था। महिला के एक बेटी और छह माह का बेटा है। आरोप है कि दो सितंबर को देवर फरमान उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत महिला ने पति और सास से की। आरोप है कि उन्होंने भी देवर से संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इसके चार दिन बाद आरोपी देवर ने फिर महिला से दो बार दुष्कर्म किया।

 शिकायत करने पर पति और सास ने उसके दोनों बच्चे छीनकर महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने मायके वालों के साथ महिला थाने पहुंचकर 14 सितंबर को आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही बच्चे वापस मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें