फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: होटल में पीएसआई की मौत, एक मिला बेहोश, पिता ने दोस्तों पर लगाया नशीला पदार्थ देने का आरोप

Fri, 23 Jul 2021 11:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस को पीएसआई संदीप का दोस्त यशदीप भी बेसुध हालत में मिला है, जो निजी अस्पताल से पीजीआई में दाखिल कराया गया। मामले की जांच कर रही सब्जी मंडी थाना पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है। तभी पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। 
विज्ञापन
मृतक संदीप भारद्वाज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक पुलिस के पीएसआई 27 वर्षीय संदीप भारद्वाज की संदिग्ध हालात में सुभाष रोड स्थित एक होटल में मौत हो गई। जबकि उसका साथी प्रीत विहार कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय यशदीप बेसुध हालत में पीजीआई में दाखिल है। पीएसआई के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के दोस्तों ने ज्यादा नशीला पदार्थ खिला दिया। साथ ही तबीयत बिगड़ने पर जानबूझकर अस्पताल में भी दाखिल नहीं कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी सत्यदेव शर्मा ने दी शिकायत में बताया उसका बड़ा बेटा संदीप भारद्वाज रोहतक के पुरानी सब्जी मंडी थाने में पीएसआई के तौर पर तैनात था। 22 जुलाई को संदीप को उसके छोटे भाई राहुल ने फोन किया। संदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रीत विहार कॉलोनी निवासी यशदीप, दादरी के कारीतोखा निवासी अंकित, बहल निवासी एक लड़की, बरोदा निवासी कृष्ण व थाने के मुंशी अमित हवलदार के साथ सुभाष रोड स्थित एक होटल में बैठा हैं। 

23 जुलाई की सुबह फोन आया कि संदीप की मौत हो चुकी है, उसका शव आकाशवाणी के पास निजी अस्पताल में है। वह परिवार सहित रोहतक के निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य लोगों से बात की। उसे पता चला है कि संदीप को उसके दोस्तों ने ज्यादा मात्रा में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया है। जबकि संदीप किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था। संदीप जब नशीला पदार्थ खाने के बाद बेहोश हो गया तो उसे जानबूझकर उसके दोस्तों ने अस्पताल में भी दाखिल नहीं कराया। न ही गंभीर हालत के बारे में किसी को सूचना दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस ने मामले में पीएसआई संदीप के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।  - बजे सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें