फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा

Wed, 18 Nov 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शीला बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में डेढ़ माह के बच्चे की मौत पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


मौत की सूचना पर बच्चे के परिजनों के अलावा कई ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित पक्ष के बीच समझौता हो गया और परिजनों ने पुलिस में शिकायत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी सूचना के मुताबिक भिवानी निवासी गौरव की पत्नी रेखा ने 7 अक्तूबर को पीजीआई में बच्चे को जन्म दिया था।

बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी ऐसे में परिजन उसे शीला बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां बच्चे को 13 अक्तूबर को दाखिल किया गया।

यहां मंगलवार को बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि बच्चे की मौत पहले ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने यह बात छुपा कर रखी। इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मॉडल टाउन चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक बातचीत हुई और करीब आधे घंटे की बातचीत के बाद परिजनों ने अपनी शिकायत को वापस ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें