फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे तो एक दिन बाद ही पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
घड़ौठी गांव में अशोक की हत्या के मामले में परिजनों को आश्वासन देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने लाखनमाजरा क्षेत्र के घड़ौठी गांव में अशोक की हत्या के मामले में गांव के ही नेत्रपाल और रामदर्शन उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंबेडकर चौक पर बैठे मृतक के परिजन और दलित समाज के लोगों का धरना खत्म हो गया। बता दें कि आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर परिवार के लोग बुधवार को धरने पर बैठे थे। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर समाज के लोगों से बात की। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोग धरने से हटे।
विज्ञापन

 पुलिस पूछताछ में आरोपी नेत्रपाल ने बताया कि वह अशोक के साथ खेतीबाड़ी का काम करता है। 6 सितंबर को नेत्रपाल और रामदर्शन ने अशोक को घर से बुलाया और उसे काम करने के लिए खेतों में ले गये। यहां पर काम को लेकर अशोक और नेत्रपाल का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अशोक को चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से अशोक का शव लिया और बृहस्पतिवार देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया।

ये था मामला

गांव घड़ौठी निवासी अशोक (48) की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। अशोक के भांजे लक्खीराम की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। लक्खीराम ने बताया कि वह अपने गांव बोहर से मामा बिजेंद्र और अशोक से मिलने आया था। तभी गांव के दो व्यक्ति अशोक को किसी काम के बहाने लेकर गए, लेकिन कुछ देर बाद बुग्गी में डालकर अशोक को उनके घर के बाहर छोड़ गए। लक्खीराम ने बताया कि जब वह अशोक के पास गया तो वह मर चुका था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें