फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वेश्यावृत्ति का  धंधा, युवक-युवतियां पकड़ी  

Mon, 10 Oct 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सेक्स रैकेट से छुड़ाई गईं लड़कियां - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी हिसार रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास खाली प्लॉट से आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये हैं। पुलिस ने चारों को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि शहर में वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रेन नंबर आठ के पास एक खाली प्लॉट है। यहां काफी समय से वेश्यावृत्ति की जा रही है। इस पर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता टीम सहित मौके पर पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान प्लाट से दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिलीं। आरोपियों की पहचान झज्जर के मारोट निवासी कुलदीप और मोनू व दिल्ली के शिवमंड कालोनी बरारी निवासी संगीता, शिवाजी कालोनी निवासी पिंकी के रूप में हुई। पिंकी मूलरूप से इस्माइला की रहने वाली है। वह शिवाजी कालोनी में किराये पर रहती है। पुलिस ने चारों पर वेश्यावृत्ति का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

स्टील की घड़ी और चमकीले शूट से होती है पहचान 
शहर थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियों ने अपनी पहचान के लिए अलग-अलग तरीके अपना रखे हैं। उन्होंने बताया कि यह हाथों में स्टील की घड़ी, चमकीला शूट और विशेष तरह की पाजेब पहनती हैं। पहले से मौजूद ग्राहक इन्हें इसी तरीके से पहचानते हैं। इनके कुछ लोग शहर में जगह-जगह खड़े रहते हैं, ताकि ग्राहकों को तैयार कर सकें । 
विज्ञापन


शहर में कई जगहों पर चल रहा देह व्यापार का धंधा 
पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि देह व्यापार का धंधा शहर के कई हिस्सों में चल रहा है। अधिकतर लड़कियों को एक ही गिरोह से ऑपरेट किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में लिप्त अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई युवतियां अधिकतर रिक्शा और जीप चालकों को अपने जाल में फंसाती थी। इसी के चलते यह ज्यादातर बस अड्डों या जीप स्टैंड पर खड़ी होती हैं।

वेश्यावृत्ति के लिए दिल्ली से लाई जाती हैं लड़कियां 
वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को दिल्ली से बुलाया जाता है। पहले भी कई हाई प्रोफाइल मामलों में इसका खुलासा हो चुका है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली में छापेमारी से बच रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपियों का दिल्ली के किसी गिरोह से संपर्क नहीं मिला है। यह राहगीरों को झांसे में लेकर शिकार बनाती थी।  
विज्ञापन


पकड़ी गई युवतियां राहगीरों को अपने जाल में फंसाती थी। यह अधिकतर रिक्शा व जीप चालकों से लिफ्ट लेकर वेश्यावृत्ति करती थी।
- इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें