फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में एक्सचेंज होंगे बड़े नोट

Thu, 10 Nov 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बड़े बैंक पर पांच तो छोटी शाखा पर दो पुलिसकर्मी किए गए तैनात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़े नोट चलन से बाहर होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार बैंक खुलेंगे। लोग भी बड़ी मात्रा में कैश लेकर बैंक में एक्सचेंज के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिस भी सतर्क हो गई है। बैंकों में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम भी तैनात रहेगी, उन्हीं की मौजूदगी में बड़े नोट बदले जाएंगे, ताकि अव्यवस्था न हो। पैसे लेकर आते-जाते समय कोई अनहोनी न हो, इसके लिए जिलेभर में 17 पुलिस नाके लगाए गए हैं। बैंकों के आसपास नजर आने वाले संदिग्ध पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यदि किसी ग्राहक को परेशानी होती है तो पुलिस ने कंट्रोल रूम के चार नंबर जारी कर दिए हैं। इसमें 100 के अलावा 01262-228113, 247200 और मोबाइल नंबर 9996464100 शामिल है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एलडीएम एनके बंसल की अगुवाई में 74 बैकों के मैनेजरों ने हिस्सा लिया। डीएसपी ताहिर हुसैन और सुरक्षा शाखा प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार भी उपस्थित रहे। इसमें बैंक अधिकारियों ने पुलिस से सुरक्षा के उचित प्रबंध करने की अपील की।  
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैंकों पर शाखा के हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। बैंकों की मुख्य ब्रांच पर पांच पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जबकि उनकी छोटी शाखा पर दो से तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। संबंधित थाना और चौकी इंचार्ज को उनके क्षेत्र में आने वाले बैंकों पर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों के साथ कोई अनहोनी न हो। पुलिस की विशेष टीम भी संदिग्धों पर नजर रखेगी, ताकि समय रहते आरोपियों को दबोचा जा सके।
विज्ञापन


कतार में खड़े होंगे ग्राहक, नौ पीसीआर भी तैनात
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंकों में रुपये जमा और निकासी कराने आने वाले ग्राहकों को कतार में खड़ा किया जाएगा। जिस बैंक में ग्राहकों की ज्यादा भीड़ होगी, वहां पर स्थायी तौर पर पीसीआर की तैनाती की जाएगी।

ज्यादा कैश हो तो लें पुलिस की मदद
बैंकों में ज्यादा कैश जमा कराने वाले लोग सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की मदद भी ले सकते हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए हिदायत दी थी। ज्यादा कैश होने पर ग्राहक अपने नजदीकी थाने में जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें