फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात दो अनशनकारियों को जबरन धरने से उठाया, लाठियां भांजने का आरोप 

Thu, 23 Feb 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
धरने पर अन्न-दो अनशनकारियों को देर रात उठाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-6 में चल रहे जाट जागृति सेना के धरने पर बुधवार रात पुलिस ने जबरन दो अनशनकारियों को उठा लिया। आरोप है कि पुलिस ने बाकी अनशनकारियों पर भी लाठियां भांजी गईं। दोनों अनशनकारियों को पुलिस ने उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया है। उधर, इस घटना के बाद से ही जाट जागृति सेना के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


जाट जागृति सेना के संयोजक राहुल दादू समेत कई लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं। तीन दिन पहले अन्न-जल त्याग चुके रामसिंह की हालत लगातार बिगड़ रही थी। बुधवार सुबह एडीसी प्रदीप कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी आमरण अनशन तुड़वाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अनशनकारियों ने साफ मना कर दिया था।

अनशनकारियों की जिद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शाम के समय ही अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। देर रात करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और अन्न-जल त्याग चुके रामसिंह व राजसिंह को जबरन उठाकर एंबुलेंस में डालकर ले गए। जबरन उठाने के लिए बाकी अनशनकारियों की पुलिस के साथ काफी झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


अनशनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने संयोजक राहुल दादू व अन्य अनशनकारियों पर लाठियां भी भांजी, जिसमें राहुल दादू को मामूली चोट आई है। इस बीच अनशनकारियों के बैनर आदि भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद मौके पर जाट समाज के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने दोनों अनशनकारियों को ले जाकर पीजीआई में भर्ती कराया है। पीजीआई में एडीसी प्रदीप कुमार के साथ पीजीआई थाना एसएचओ मंजीत सिंह भी मौके पर रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें