फोटो स्टूडियो से कैमरे को किराये पर देने से जब मालिक ने इंकार कर दिया तो युवक दो कैमरे चोरी कर फरार हो गया। तभी संचालक ने पुलिस को मामले में सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गोहाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मदीना निवासी अमित कुमार ने बताया कि कैलाश कालोनी में उनका स्टूडियो है। 22 अगस्त को उनके पास कुरूक्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी सन्नी उर्फ बंटी आया। सन्नी ने किराये पर कैमरा मांगा। इस पर अमित ने इनकार कर दिया। स्टूडियो में दो वीडियो कैमरे रखे हुए थे। अमित का आरोप है कि वह कुछ ही देर में दुकान से बाहर गया। इसी बीच आरोपी स्टूडियो से दो वीडियो कैमरे चोरी कर लिये। वारदात के बाद आरोपी मौके से फ रार हो गया। फिर अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। फिर उससे चोरी किया गये दोनों कैमरे बरामद किये गये।