पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट
- फोटो : संवाद
बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी जबकि हिसार के सेक्टर -3 निवासी अंशुल के साथ शादीशुदा थी। बताया गया कि महक अपने पति अंशुल के साथ रात गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं और प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। गाड़ी का डैशबोर्ड भी टूटा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है।
पहले बनाई मनगढ़ंत कहानी
हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना में लूट और हत्या की बात कही। अंशुल ने पुलिस को बताया कि लूटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और वह डर से सड़क से कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ले गए। वहीं, पर लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे भाग गए। इसी पर पुलिस को अंशुल पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड नहीं मिला जबकि कुछ ही दूरी पर ग्लव्स मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ अंशुल से पूछताछ की तो अंशुल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने ही ग्लब्स पहनकर महक की हत्या की है।