चंदौली में चलती कार में लगी आग
- फोटो : self
सेक्टर-3 के एक व्यक्ति की हत्या कर आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कार को आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने व्यक्ति के शव को गांव बखेता की ड्रेन नंबर आठ में फें क दिया। परिजनों ने जब शव की पहचान की तो मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के कटेवड़ा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह छह भाई और दो बहनें हैं। ओम प्रकाश का छोटा भाई राजबीर वर्ष 2013 से परिवार के साथ सेक्टर-3 में रहता है। प्रकाश का कहना है कि राजबीर 28 मार्च को अपनी पत्नी निर्मला को लाखनमाजरा स्थित मायके में छोड़कर वापस आ गया था। वह घर आने के बाद फिर से कार लेकर चला गया। अगले दिन राजबीर का शव गांव बखेता के पास ड्रेन नंबर 8 में मिला। इसी दिन राजबीर की कार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लडरावण से कुलासी रोड पर जलती हुई मिली। बहादुरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। ओम प्रकाश का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने कार को आग लगा दी। पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर केस अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत खुर्द बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी करीबी पर शक जाहिर किया है। राजबीर कुछ समय पहले कार चलाता था। उनके भाई ने बताया कि फिलहाल वह कुछ नहीं करता था।