फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: दिल्ली के दवा कारोबारी ने सीबीआई कोर्ट में जमा कराए साठ लाख

Sat, 08 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाला प्रकरण के तीन मामलों में आरोपी दिल्ली के दवा कारोबारी नरेश ग्रोवर ने शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सशर्त जमानत राशि के रूप में साठ लाख रुपये जमा कराए। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने इन तीनों मामलों में डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि नरेश ग्रोवर एनआरएचएम केतीन मामलों में आरोपी है। तीनों ही मामलों में सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत दे दी गई थी।

जमानत के समय ही सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को तीनों मामलों में सशर्त जमानत राशि के रूप में 50-50 लाख रुपये जमा कराने का आदेश दिया था। जमानत के कुछ दिन बाद ही आरोपी ने तीनों मामलों में 10-10 लाख रुपये जमा करा दिए थे।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को इन्हीं तीनों मामलों में आरोपी ने 20-20 लाख रुपये और जमा कराए। अभी भी उसे सशर्त जमानत राशि के रूप में साठ लाख रुपये और जमा कराने होंगे। बता दें कि नरेश ग्रोवर एनआरएचएम घोटाले में यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला, डा. पीके जैन के साथ ही यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी की फाइलों में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें