फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Triple Murder Case: एक सप्ताह पहले भी पत्नी की हत्या का किया था प्रयास, ऐसे बची थी जान

Thu, 10 Nov 2022 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। आरोपी ने 15 दिन पहले खुद भी फंदा लगाने का निर्णय लिया। पुख्ता तौर पर पूरी वारदात से आरोपी को रिमांड पर लेकर ही खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन
अवनी, रिंपी और अवंतिका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के कलानौर में तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आढ़ती सोनीपत के बुटाना गांव निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले भी उसने अपनी पत्नी रिंपी (31) की हत्या करने की सोची थी, लेकिन अचानक मोबाइल पर कॉल आ गई। इससे रिंपी की नींद टूट गई। हालांकि पुलिस के सामने आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुख्ता तौर पर पूरी वारदात से आरोपी को रिमांड पर लेकर ही खुलासा कर पाएंगे। 

विज्ञापन


एक माह पहले करवाई थी नलबंदी, खुद भी किया था फंदा लगाने का प्रयास
आरोपी देवेंद्र ने पुलिस को बताया  है कि उस पर 15 लाख का कर्ज हो गया है। इसके चलते वह काफी परेशान रहता है। इस कारण दो बेटियों के बाद और बच्चे पैदा न करने का निर्णय लिया। इसके लिए खुद की नलबंदी भी करवा ली थी। इसके बारे में पत्नी रिंपी को बताया था, लेकिन माता-पिता व अन्य परिजनों को नहीं बताया। 15 दिन पहले परेशान होकर उसने अपनी दुकान के अंदर ही फंदा लगाने का निर्णय लिया। जब वह फंदा तैयार कर ही रहा था तो दोस्त आ गए। इस कारण कामयाब नहीं हो सका। 

पत्नी के बाद बेटियों को कौन संभालेगा, इसलिए मारा
आरोपी कह रहा है कि सबसे पहले उसने पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद दोनों बेटियों को एक-एक करके मार दिया, क्योंकि वह सोच रहा था कि पत्नी की मौत के बाद दोनों बेटियों को कौन संभालेगा। तीनों की हत्या के बाद उसने भी आत्महत्या करने की सोची थी, लेकिन उसे डर लगने लगा। इसलिए खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया। 
विज्ञापन


साले ने जीजा के खिलाफ दर्ज करवाया था हत्या का केस 
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव नाहरी निवासी रोहित ने सोमवार को कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन रिंपी की 2013 में बुटाना गांव निवासी देवेंद्र के साथ शादी हुई थी। अब देवेंद्र परिवार सहित कलानौर अनाज मंडी में रह रहा था।

सोमवार को वह कलानौर पहुंचा तो उसकी बहन रिंपी व भांजी अवंतिका व अवनी के शव बेड पर पड़े मिले। तीनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने रोहित के बयान पर उसके जीजा देवेंद्र सहित पांच के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें