फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत

Sun, 28 Aug 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
निगाणा गांव में प्लाट के विवाद को लेकर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी उसे फेंककर भाग गये। युवक को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


निगाणा में रहने वाले रोहताश ने बताया कि उसका भतीजा ललित शनिवार सुबह को गांव में अपने प्लाट पर गया था। यहां पहले से गांव के कुछ दबंग लोग मौजूद थे। उन्होंने ललित के साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर चाकू से वार कर दिया। ललित के पेट में चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में फेंककर हमलावर वहां से फरार हो गए। ललित को चाकू मारने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहताश ने बताया कि इस मामले में पुलिस के पास शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में ललित के परिवार वालों का प्लाट है, जिस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस कारण ही वे उनसे रंजिश रखते हैं और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें