फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी चोरी किया, उस पर फाइनेंस कंपनी से लोन लिया, इंस्पेक्टर के बेटे समेत दो गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
सेक्टर-3 में रहने वाले आईटीआई अनुदेशक के घर से अप्रैल 2015 में चोरी हुआ था सोना, चांदी और नकदी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-3 में रहने वाले आईटीआई अनुदेशक के घर से अप्रैल 2015 में हुई चोरी का सीआईए दो ने खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को विजिलेंस के इंस्पेक्टर के बेटे ने अपने साथी छात्र के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों ने अनुदेशक के घर से सोना और चांदी चोरी करके फाइनेंस कंपनी से उस पर लोन ले लिया, जबकि रुपये मौज मस्ती में उड़ा दिए। सीआईए दो ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको शनिवार को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनके सहारे रुपये और सोना बरामद करने में पुलिस लगी है तो अन्य वारदात के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रोहतक आईटीआई में अनुदेशक के पद पर तैनात बलवान सेक्टर-3 में रहते हैं। उनके यहां 29 अप्रैल 2015 को चोरी हो गई थी। चोर घर से 250 ग्राम सोना, दो किलो चांदी, 84 हजार रुपये की नकदी ले गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद वारदात का खुलासा नहीं हो सका था। आईटीआई अनुदेशक की मांग पर मामला सीआईए दो को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद से सीआईए की टीम खुलासे में लगी थी। इस मामले में सीआईए दो ने सेक्टर-3 में रहने वाले विजिलेंस के इंस्पेक्टर का बेटा और बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित और उसके दोस्त एमडीयू के छात्र पोमेश को पकड़ा है। सीआईए-2 ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

चोरी के सोने-चांदी पर लोन लिया, मौज-मस्ती में उड़ाया रुपया

आईटीआई अनुदेशक के घर चोरी करने के बाद दोनों आरोपियों ने पूरी योजना के तहत काम किया। दोनों ने वहां से चोरी किए गए रुपये को मौज-मस्ती में उड़ा दिया। जबकि चोरी किए सोने  और चांदी को बाजार में नहीं बेचा। क्योंकि उसे बाजार में बेचे जाने से दोनों को पकड़े जाने का डर था। इसलिए उस सोने और चांदी को लेकर एक निजी फाइनेंस कंपनी के पास गए और उस पर लोन लेने के लिए आवेदन कर दिया। कंपनी ने बिना छानबीन के उनको लाखों रुपये लोन दे दिया। लोन में मिले काफी रुपयों को दोनों में खर्च कर दिया है। जबकि अब पुलिस उनसे बाकी रुपये और सोना-चांदी बरामद कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पहले की रैकी, फिर की चोरी

दोनों ने पुलिस को बताया कि अनुदेशक सेक्टर-3 में रहते हैं तो विजिलेंस के इंस्पेक्टर का बेटा भी सेक्टर-3 में रहता है। उसने और दोस्त ने मिलकर चोरी की पूरी साजिश रची। इसके बाद वे मकान की रैकी करने लगे। उनको जब लगा कि मकान खाली है, तभी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आईटीआई अनुदेशक के मकान में चोरी करने के मामले में दो युवकों को पकड़ा है। जिनको कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है और उनसे अभी पूछताछ चल रही है। सोना-चांदी और रुपये बरामद करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

- संजीत, जांच अधिकारी सीआईए दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें