फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 10 हजार

Tue, 13 Oct 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम पासवर्ड पूछकर ठगी करने के मामले थम नहीं रहे हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारी और आर्य नगर की महिला के बाद अब शातिरों ने विजय नगर निवासी अंगूरी देवी के खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित अंगूरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर को उसके मोबाइल फ ोन पर एक कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाता लॉक करने का भय दिखाया। इसके बाद अंगूरी देवी से बैंक खाता डिटेल और एमटीएम कार्ड नंबर ले लिया। कुछ देर बाद अंगूरी देवी के मोबाइल फ ोन पर खाते से 10000 रुपये निकासी का संदेश आया। पीड़ित ने धोखाधड़ी की आशंका के चलते शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी। ऐसा ही एक मामला शनिवार को भी सामने आया था। तब शातिरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी के खाते से नकदी उड़ा दी थी। रविवार को भी आर्य नगर निवासी मोनिका के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस अभी तक एक भी मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

बैंक की चेतावनी के बाद भी दे रहे खाते की डिटेल
बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन शहरवासी शातिराें के शिकार बन चुके हैं। बैंक की ओर से संदेश भेजकर चेताया जा रहा है कि फोन या ईमेल पर किसी अनजान को बैंक खाते की डिटेल न दी जाए, बैंक इस तरह से कोई जानकारी नहीं मांगती है। इसके बाद भी जागरूकता के अभाव में लोग शातिरों को खाते संबंधी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रखें सावधानियां
किसी भी अनजान को फोन या ईमेल पर बैंक खाते संबंधी जानकारी न दें।
एटीएम कार्ड का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करें।
एटीएम कार्ड नंबर और पिन को किसी भी व्यक्ति से साझा न करें।
यदि गलती से किसी को एकाउंट संबंधी जानकारी दे दें तो तुरंत संबंधित बैंक के कंज्यूमर केयर में फोन कर एकाउंट या एटीएम को ब्लॉक करवा दें।
 
 
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें