फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में आजीवन कारावास के कैदी से जेल में मिला मोबाइल

Wed, 13 Jan 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में कैदियों से मोबाइल मिलने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं। इस बार आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी से मोबाइल और सिम मिला है। इस संबंध में जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में कैदी अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने बताया कि बुधवार रात को उप अधीक्षक सुदर्शन के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कैदियों को बैरक से निकालकर जांच की गई। तभी बैरक नंबर-4 में बंद कारौर निवासी कैदी अजय ने रोशनदान से मोबाइल बाहर की तरफ फेंक दिया।


इसके बाद टीम ने अजय को बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। फिर एक सिपाही को बाहर भेजकर जांच की गई तो वहां से एक मोबाइल और सिम बरामद किया गया। अजय ने पुलिस के सामने मोबाइल रखने की बात कबूली।
विज्ञापन



हालांकि उसने यह नहीं बताया कि उसके पास कहां से मोबाइल आया था। जेल प्रशासन का कहना है कि अजय वर्ष 2010 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें