फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वारदात: तूड़ी कारोबारी की ईंट मारकर हत्या, रात को दोस्तों के साथ की थी पार्टी, सुबह चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला शव

Sat, 30 Apr 2022 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

बहुअकबरपुर निवासी निखिल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता पांच भाई थे। चार की मौत हो चुकी है। चाचा नरेश उर्फ बिल्लू जिंदा बचे थे, जो तूड़ी बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन
बहुअकबरपुर गांव में जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया व साथ में पुलिस की टीम।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव में पांच भाइयों में एकमात्र जिंदा नरेश उर्फ बिल्लू (44) की किसी ने ईंट मारकर हत्या कर दी। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बहुअकबरपुर निवासी निखिल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता पांच भाई थे। चार की मौत हो चुकी है। अब चाचा नरेश उर्फ बिल्लू जिंदा बचे थे, जो तूड़ी बनाने का कार्य करते थे। शुक्रवार रात को उसके चाचा नरेश प्लॉट में अपने साथियों सुखचेन, धोनी, धर्म व ओमबीर निवासी बहुअकबरपुर के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था।

ओमबीर को छोड़कर सभी रात करीब 9 बजे खा पीकर अपने-अपने घर चले गए। ओमबीर उसके चाचा नरेश के साथ बैठा रह गया। रात समय करीब 12 बजे झगड़ा होने का शोर सुनाई दिया। ओमबीर व चाचा नरेश आपस में लड़ रहे थे, फिर उसका चाचा नरेश छूट छुटाकर अपनी चारपाई पर लेट गया। ओमबीर चारपाई के पास जमीन पर लेट गया। वह अपने घर आकर सो गया।
विज्ञापन


सुबह करीब सवा पांच बजे उठकर अपनी भैंसों को खोलकर दूसरी तरफ लेने के लिए आया तो देखा कि चाचा नरेश के सिर पर काफी चोट लगी हुई थी। सिर व चेहरा खून से लथपथ था। पहले घर वालों को बताया, इसके बाद पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर सूचना दी।

किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति ने उसके चाचा के सिर पर ईंट मारकर हत्या की है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रह रहे हैं। रात को मृतक के साथ पार्टी करने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल व चप्पल 
मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर देसी शराब की बोतल, हवाई चप्पल व बर्तन भी मिले हैं। अब पुलिस उन लोगों से पूछताछ करेगी, जिनके साथ रात को नरेश ने पार्टी की है। हालांकि किसी के खिलाफ मृतक के भतीजे से केस दर्ज नहीं कराया है, लेकिन इतना बताया कि ये लोग उसके चाचा के साथ रात को पार्टी कर रहे थे। एक के साथ तो उसके चाचा का झगड़ा भी हुआ था। 

गहरी नींद में सोने पर की गई हत्या
मृतक नरेश का शव चारपाई पर ऐसी हालत में मिला है, जैसे उसकी उस समय हत्या की गई जब वह गहरी नींद में सोया हुआ था। उसको संभलने तक का मौका नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गहरी चोट की वजह से मौत बताई गई है। 
 

पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने यह जरूर बताया है कि मृतक नरेश के साथ रात को वारदात से पहले कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। अब पुलिस प्रारंभिक तौर पर ऐसे लोगों से पूछताछ जरूर करेगी, ताकि ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझ सके। - सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना बहुअकबरपुर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें