फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दी जान: सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा- मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका, मुझे माफ कर देना

Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

इलेक्ट्रिशियन की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है और वह अब दूसरी पत्नी के साथ सांपला में रह रहा था। कलानौर का रहने वाला 45 वर्षीय अशोक शिवाजी कॉलोनी में काम करता था।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर की शिवाजी कॉलोनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले कलानौर के अशोक (45) ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। उसने दूसरी शादी कर रखी थी। सुसाइड नोट में दूसरी पत्नी के नाम लिखा, मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका, मुझे माफ कर देना। जीआरपी ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।  

विज्ञापन


जीआरपी के एएसआई राकेश कुमार ने बताया ने बताया कि रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर मुख्य रेल ट्रैक से मालगाड़ी दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रही थी। तभी एक व्यक्ति ने सामने आकर छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना के बाद शव की शनाख्त का प्रयास किया। तलाशी लेने पर शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर शनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। 

पुलिस के मुताबिक, कलानौर के आंबेडकर नगर निवासी अशोक ने दो शादियां कर रखी थीं। उसकी पहली पत्नी मर चुकी है, जिससे उसके दो बच्चे हैं। पहली पत्नी के मरने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। पारिवारिक क्लेश की वजह से वह दूसरी पत्नी के साथ सांपला में रह रहा था। पहली पत्नी के बच्चे कलानौर में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन


अशोक शिवाजी कॉलोनी की एक दुकान पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। एएसआई ने बताया कि अशोक पारिवारिक क्लेश से काफी तनाव में चल रहा था। इसी के चलते मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में सांपला में रह रही पत्नी के नाम लिखा है कि वह उसके लिए कुछ नहीं कर सका। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें