फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज की तो माता-पिता और भाई ने तांत्रिक से कराया जादू-टोना

Fri, 11 Sep 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज करना एक लड़की को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


लड़की ने अपने माता-पिता और भाई पर तांत्रिक से उसके ऊपर जादू टोने का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि तांत्रिक ने उस जहरीला पदार्थ पिला दिया।

इस कारण लगातार उसका स्वास्थ्य गिर रहा है। इस संबंध में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल कमला नगर की एक युवती ने 6 महीने पहले गद्दी खेड़ी के एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। लड़की की शादी से उसके घरवाले खुश नहीं थे।

लड़की का कहना है कि कई महीने बीतने के बाद उसके परिजनों के फोन आने शुरू हो गए। परिजनों ने उसे भरोसे में लेकर घर बुला लिया। एक दिन उसके  सिर और पेट में दर्द हो गया।
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि उसकी माता पिता और भाई साजिश के तहत उसे एक तांत्रिक के पास लेकर चले गए। तांत्रिक ने दवाई के बहाने लड़की को मंद जहर पिला दिया।

अब युवती का आरोप है कि जिस दिन से वह तांत्रिक के पास गई है तभी से उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। महिला एएसआई बिमला ने बताया कि लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें