फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए...दुकानदार को विश्वास में लिया...और लगा गए एक लाख की चपत

Sun, 29 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चोरी के बाद अब शातिरों ने व्यापारी की आंखों में दिन दहाड़े धूल झोंक दी। शनिवार को बदमाश एक ज्वेलरी की दुकान पर आए, पहले खुद गहने परखे, फिर बाहर खड़े परिजनों को दिखाने का बहाना बनाकर दुकान से निकले। बाहर आते ही वे बाइक पर बैठकर गहनाें के साथ रफूचक्कर हो गए। ज्वेलरी शॉप का संचालक हाथ मलता रह गया। इस तरह शातिरों ने पलक झपकते ही करीब एक लाख रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेरी चौक स्थित जय दुर्गा ज्वेलरी शॉप पर शनिवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने पहले तो खुद गहने देखे। व्यापारी से बातचीत कर विश्वास कायम किया। इसके बाद बाहर खड़े परिजनों का गहने दिखाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर आ गए।

दुकान के सामने ही जाने की बात सुनकर व्यापारी ने उन्हें बाहर जाने दिया। दुकान के बाहर निकलते ही दोनों युवक गहने लेकर बाइक पर सवार होकर रोहतक की ओर भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शातिर दो सोने की चेन, दो अंगूठी और दो कानों के टप्स ले गए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को ही पुलिस ने दुकान और आसपास की दुकानों में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकीं वारदात
करीब साल भर के अंदर क्षेत्र में इस तरह की चार-पांच घटनाएं हो चुकी हैं। एक अधेड़ से 70 हजार की लूट के साथ चार महिलाओं की चैन तोड़ी जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें