फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगामेड़ी धाम जाने को तीन युवकों ने परिचित ट्रक चालक को ही लूटा

Sun, 11 Sep 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजस्थान के गोगामेड़ी धाम जाने के लिए तीन युवकों के पास पैसे नहीं थे तो परिचित ट्रक चालक से ही लूटपाट कर दी। पहले तो ट्रक चालक से पैसे उधार मांगे। मना करने पर अंगूठी गिरवी रखकर पैसे मांगे। जब चालक ने अंगूठी भी गिरवी नहीं रखी तो युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करके उसके पैसे और मोबाइल लूट लिए। वारदात मदीना टोल प्लाजा पर हुई। इस संबंध में महम थाना पुलिस ने महम के टिंकू, गौरव और संजय के खिलाफ लूट और झीनाझपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महम के वार्ड नंबर नौ निवासी रोहताश ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रक लेकर मदीना टोल प्लाजा से गुजर रहा था। टोल प्लाजा से कुछ आगे चलने पर बाइक सवार टिंकू , गौरव और संजय ने उसे रोक लिया। जांच अधिकारी एएसआई गौरी शंकर ने बताया कि तीनों युवकों को गोगामेड़ी धाम जाने के लिए रुपये चाहिए थे। पहले तो तीनों ने चालक रोहताश से रुपये उधार मांगे। रोहताश के पास रुपये नहीं होने के कारण उसने इनकार कर दिया। जांच अधिकारी का कहना है कि इसके बाद युवकों ने रोहताश से कहा कि वह उनकी अंगूठी गिरवी रखकर पैसे दे दे। रोहताश ने अंगूठी गिरवी रखने से मना कर दिया। आरोप है कि रुपये नहीं मिलने पर तीनों युवकों ने रोहताश से मारपीट की। रोहताश का आरोप है कि मारपीट के बाद तीनों युवक उससे 15 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गये। इसके बाद रोहताश ने महम पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रोहताश की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवकों ने घर से भी उड़ाया सामान

आरोपियों ने जिस ट्रक चालक के साथ मारपीट की वह उनका पड़ोसी था। जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों युवकों ने गोगामेड़ी धाम जाने के लिए घर से भी कुछ सामान उड़ा दिये। परिजनों ने बताया कि तीनों अपने घर से चार मालाएं सहित अन्य सामान लेकर गये हैं। जांच अधिकारी गौरी शंकर का कहना है कि मामला आपसी है। जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें